संसार

लीबिया हवाई हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत

त्रिपोली में प्रवासियों के एक हिरासत केन्द्र पर आज तड़के हुए हवाई हमले में कम से कम 40 लोग मारे गए हैं लीबिया की राजधानी त्रिपोली में प्रवासियों के एक हिरासत केन्द्र पर आज तड़के हुए हवाई हमले में कम से कम 40 लोग मारे गए हैं। लीबिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार त्रिपोली के तजूरा स्थित हिरासत केन्द्र पर हुए हमले में 80 लोग घायल भी हुए हैं। लीबिया में संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने हिरासत केन्द्र पर हमले की निंदा की है। इसमें 616 प्रवासी और शरणार्थी रह रहे थे। लीबिया की सरकार ने इस हमले के लिए खलीफा हफ्तार के नेतृत्व वाली स्वयंभू लीबियन नेशनल आर्मी को जिम्मेदार बताया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

11 − seven =

Most Popular

To Top