पंजाब

पंजाब के ‘होली बंपर’ ने हिमाचल निवासी की जि़ंदगी में ‘भरे रंग’- दस वर्ष से डाल रहा था लाटरी, आखिर 3 करोड़ का निकला इनाम

अब सावन बंपर -2019 के द्वारा फिर आज़मा रहा है किस्मत

चंडीगढ़ – पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न लाटरी बम्परों ने सिफऱ् पंजाब निवासियों की ही किस्मत नहीं चमकाई बल्कि इसके द्वारा एक हिमाचल प्रदेश का निवासी भी करोड़पति बन गया है। पिछले दस वर्ष से लगातार लाटरी की टिकट खरीद रहे ओम प्रकाश ठाकुर का आखिर होली बंपर -2019 निकल आया और आज वह 3 करोड़ रुपए का मालिक है। ओम प्रकाश हिमाचल प्रदेश राज कॉपरेटिव बैंक, दलान (जि़ला शिमला) का मैनेजर है।ओम प्रकाश ने बताया कि पिछले 10 वर्ष से वह डाक के द्वारा लाटरी टिकट मंगवा रहा था और आखिर होली बंपर -2019 का पहला 3 करोड़ रुपए का उसका इनाम निकल आया। उन्होंने कहा कि उसने सावन बंपर -2019 की टिकट भी खऱीदी है जिसका ड्रा 8 जुलाई, 2019 को निकलना है।मूल रूप में ओम प्रकाश जि़ला हमीरपुर के गांव मालियन का रहने वाला है। प्रकृति से प्यार करने वाले ओम प्रकाश ने बताया कि इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद हालाँकि उसने भविष्य के कोई बहुत बड़े प्लान नहीं बनाऐ परन्तु वह अपने जद्दी गांव मालियन के सेब के बाग़ों को और फैलाना चाहता है। उन्होंने बताया कि उसकी बाग़बानी में काफ़ी ज़्यादा रुचि है और जीती गई रकम से वह बाग़बानी के क्षेत्र में नये तजुर्बे करना चाहेंगे।पंजाब के लाटरी विभाग की तारीफ़ करते हुये उन्होंने कहा कि वह विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के दोस्ताना रवैये को कभी भी भूल नहीं सकते। उन्होंने कहा कि लाटरी विभाग की पहलकदमी और सकारात्मक रवैये स्वरूप इनाम की रकम उनको जल्द ही मिल गई थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

five + 18 =

Most Popular

To Top