आईसीसी विश्व कप में बर्मिंघम में आज भारत और इंग्लैंड होंगे आमने-सामने, टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए मात्र एक जीत की दरकार, आज के मैच में नई नारंगी जर्सी में दिखेगी टीम इंडिया जीत के रथ पर सवार भारतीय टीम आज मेज़बान इंग्लैंड के सामने होगी। बर्मिंघम के मैदान पर होने वाले इस मुकाबले में जीत हासिल कर जहां भारत की कोशिश सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का करने की होगी, वही इंग्लैंड की टीम को सेमीफाइनल मे पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बनाए रखने के लिए इस मैच में जीत बेहद ज़रूरी है