कैप्टन अमरिन्दर सिंह की विनती का समर्थन किया
नई दिल्ली – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा 31000 करोड़ के अनाज खाते के मसले के हल के लिए बीते दिन केंद्रीय खाद्य मंत्री राम विलास पासवान को केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ सांझी मीटिंग करने की की गई अपील को श्री पासवान द्वारा स्वीकृत कर लेने के एक दिन बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी आज इस प्रस्ताव को सहमति दे दी है।कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज बाद दोपहर यहाँ केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ मुलाकात की जहाँ उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि यह मीटिंग बजट सत्र के बाद रखी जा सकती है क्योंकि केंद्र भी इस मसले का हमेशा के लिए निपटारा करना चाहता है।मुख्यमंत्री ने श्रीमती सीतारमण को बताया कि केंद्रीय उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान ने भी इस मसले पर सांझी मीटिंग करने के प्रस्ताव को स्वीकृत कर लिया है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने इसके प्रति साकरात्मक समर्थन किया है।मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री को पंजाब के लिए एक और ‘एमज़’ घोषित करने की अपील की जिससे राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं और मैडीकल शिक्षा के ढांचे को और मज़बूत किया जा सके। उन्होंने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश-पर्व के पवित्र मौके को समर्पित ‘एमज़’ की दूसरी संस्था लुधियाना या जालंधर में स्थापित करने का प्रस्ताव पेश किया।एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि श्रीमती सीतारमण ने कैप्टन अमरिन्दर सिंह को इस सम्बन्ध में एक औपचारिक प्रस्ताव सौंपने के लिए कहते हुये इस पर विचार करने का भरोसा दिया।इसके बाद पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने बीते दिन केंद्रीय गृह मंत्री को करतारपुर गलियारे के द्वारा जाने वाली संगत की सुविधा के लिए रावी दरिया पर पुल के निर्माण के लिए पाकिस्तान पर दबाव बनाने की अपील की थी जिसका उन्होंने साकारात्मक समर्थन किया है।मुख्यमंत्री को जब यह पूछा कि उन्होंने आज की मीटिंग के दौरान वित्त मंत्री के साथ पंजाब के लिए विशेष पैकेज के मामला उठाया था तो कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि इस मसले को आज नहीं विचारा गया परन्तु उन्होंने पंजाब एक सरहदी राज्य होने के नाते यहां के सरहदी इलाकों में बसते लोगों की अलग ज़रूरतों और नाजुक स्थान को ध्यान में रखते हुये प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर विशेष पैकेज की माँग पहले ही की हुई है।मुख्यमंत्री ने गुरूवार से नये बने केंद्रीय मंत्रियों के साथ लगातार मीटिंगें करके पंजाब के मसलों की बात की। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि सभी मंत्रियों ने उनकी चिंताओं और मांगों के प्रति साकारात्मक समर्थन किया है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव करन अवतार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह और रैज़ीडैंट कमिशनर राखी भंडारी उपस्थित थे।