पंजाब

सुंदर शाम अरोड़ा जि़ला शिकायत निवारण कमेटी, शहीद भगत सिंह नगर के चेयरमैन नामज़द

चंडीगढ़ – पंजाब सरकार द्वारा श्री सुंदर शाम अरोड़ा, उद्योग और वाणिज्य मंत्री, पंजाब को शहीद भगत सिंह नगर (नवां शहर) की जि़ला शिकायत निवारण कमेटी का चेयरमैन नामज़द किया गया है। इस सम्बन्धी अधिसूचना जारी कर दी गई है। पंजाब सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत निवारण विभाग के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री राजविन्दर हीर पुत्र श्री दिलावर सिंह निवासी नवां शहर, श्री रमन‌ कुमार पुत्र श्री प्रमा नंद निवासी नवां शहर, श्री रघबीर सिंह पुत्र श्री नरायण सिंह निवासी चक दाना, नवां शहर, श्री गुरिन्दर सिंह पुत्र श्री प्रेम सिंह निवासी भीण, नवां शहर और श्री सुरजीत कुमार पुत्र श्री गुरदर्शन कुमार निवासी राहों, नवां शहर आदि को कमेटी के मैंबर नामज़द किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 × one =

Most Popular

To Top