संसार

निर्माणाधीन इमारत हादसे में मरने वालों की संख्या 25 हुई

कम्बोडिया में निर्माणाधीन इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। घटना दक्षिण पश्चिमी कम्बोडिया के तटवर्ती सिहानुकविल कस्बे के कसीनो-रिसॉर्ट में शनिवार को हुई थी।कम्बोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने घटनास्थल का दौरा किया। सात मंजिला इमारत के निर्माण का काम चल रहा था और इस दौरान मजदूर हर रात दूसरी मंजिल पर सोते थे। श्रम एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण मंत्रालय ने बताया कि घटना के समय वहां 30 मजदूर मौजूद थे। घायल हुए मजदूर निहोर चैनदून का कहना है कि इमारत के अंदर 55 से 60 लोग मौजूद थे। इमारत का निर्माण चीन की कंपनी करा रही थी।प्रधानमंत्री हुन ने सभी निर्माणधीन इमारतों के मुआयने के आदेश दिए हैं। इस बीच प्रीअह सिहानुक प्रांत के गवर्नर यून मिन ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। इमारत के गिरने की घटना के बाबत पूछताछ के लिए तीन चीनी नागरिकों और जमीन के मालिक कम्बोडिया के नागरिक को हिरासत में लिया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

5 × 2 =

Most Popular

To Top