मनोरंजन

अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दबंग 3′ के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं सलमान

मुंबई – बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘दबंग 3′ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। फिलहाल सलमान अपनी आने वाली फिल्म दंबग 3 के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। सलमान खान को फिल्म भारत में अलग-अलग आयु वर्ग में दिखाया गया है। सभी लुक्स में फिट बैठने के लिए सलमान ने किरदार की जरूरत के अनुसार 70 वर्ष के बूढ़े तक का गेटअप किया है। इसके लिए उन्होंने अपने चेहरे के साथ-साथ फिजीकल लुक को भी उसी के अनुसार मेंटेन किया है। अब सलमान फिल्म दबंग 3 के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं।बता दें सलमान खान ‘दबंग 3′ में चुलबुल पांडे का किरदार निभाते नज़र आएंगे, लेकिन इस बार उनकी उम्र में काफी बदलाव आने वाला है। फिल्म में फ्लैशबैक पाट्र्स के लिए सलमान खान को 20 साल के चुलबुल पांडे का किरदार निभाना है, और इसी वजह से सलमान खान इन दिनों अच्छा खासा वक्त जिम में बिता रहे हैं। ‘दबंग 3′ में फ्लैशबैक के कई हिस्से हैं, जिसमें चुलबुल 20 साल का है और इसलिए सलमान यंग दिखने के लिए लगातार जिम में वकर्आउट कर रहे हैं।बता दें कि सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म ‘भारत’ साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म भी साबित हुई है। सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ, दिशा पटानी, सुनील ग्रोवर, तब्बू और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

15 − 8 =

Most Popular

To Top