भारत

योग में बड़ी ताकत है : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने योग को आरोग्य से जोड़कर इसे रोगों से बचाव का मजबूत स्तम्भ बनाने का काम किया है
भारत समेत दुनियाभर में आज पांचवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। देश में योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम झारखंड की राजधानी रांची में हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया। देशवासियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अब आधुनिक योग की यात्रा को शहरों से गांवों की तरफ ले जाना है, गरीब और आदिवासी को इससे जोड़ना है और उनके जीवन का भी अभिन्न हिस्सा बनाना है। जिससे उनकी जिंदगी में खुशहाली आ सके। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ह्दय की बीमारी पूरी दुनिया में एक चुनौती बन गयी है। ऐसे में योग को अपनाकर इससे कारगर तरीके से बचा जा सकता है।प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने योग को आरोग्य से जोड़कर इसे रोगों से बचाव का मजबूत स्तम्भ बनाने का काम किया है।प्रधानमंत्री ने कहा कि बदलते समय में बीमारी से बचाव के साथ-साथ शारीरिक रुप से स्वस्थ्य रहने पर फोकस होना जरूरी है। यही शक्ति हमें योग से मिलती है, यही भावना योग की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

thirteen − four =

Most Popular

To Top