खेल

एफआईएच हॉकी सीरीज पर भारत का कब्ज़ा, दक्षिण अफ्रीका को 5-1 से दी मात

भारत ने शनिवार को एफआईएच हॉकी सीरीज फाइनल्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। ओडिशा के भुवनेश्वर में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 5-1 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।भारत ने एफआईएच हॉकी सीरीज फाइनल्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। शनिवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 5-1 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। भारत की तरफ से वरुण कुमार दूसरे और 49वें, हरमनप्रीत सिंह 11वे और 25वें, और विवेक प्रसाद ने 35वें मिनट में गोल किया। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सिर्फ एक गोल रिचार्ड पाउत्ज ने 53वें मिनट में किया। इससे पहले भारत ने शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले में एशियाई खेलों की चैम्पियन जापान को 7-2 से हराकर एफआईएच हॉकी सीरीज फाइनल्स के फाइनल में प्रेवश किया था। वही, दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अमेरिका को 2-1 से हराकर फाइनल तक का सफर तय किया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

thirteen + nine =

Most Popular

To Top