खेल

विश्व कप: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के मैच में, जो रूट के शतक की बदौलत इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दी 8 विकेट से मात, आज ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका होंगे आमने सामने, वहीं दक्षिण अफ्रीका के साथ होगी अफगानिस्तान की भिड़ंत।इंग्लैंड और वेस्टइंडीज़ के बीच साउथहैंप्टन में खेले गए मैच में टॉस हार कर बल्लेबाज़ी करने उतरी वेस्टइंडीज़ की शुरुआत खराब रही और महज़ 4 रन पर उनको पहला झटका लगा। सलामी बल्लेबाज़ लुइस 2 रन बनाकर वोक्स की गेंद पर बोल्ड हो गए। क्रिस गेल को 36 रन पर प्लंकेट ने बेयरस्टो के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। शाई होप को वुड ने 11 रन पर चलता किया। इसके बाद हिटमेयर और निकोलस पूरन के बीच 89 रन की साझेदारी हुई जिसे तोडा जो रूट ने। जो रूट ने पहले हिटमेयर को 39 और फिर होलडर को 9 रन पर अपनी ही गेंद पर कैच कर आउट किया। इसी बीच निकोलस पूरन अपना अर्धशतक पूरा करने में कामयाब रहे। 63 रन के स्कोर पर निकोलस पूरन को जोफरा आर्चर ने विकेट के पीछे कैच कराकर उनकी पारी का अंत किया। अगली ही गेंद पर आर्चर ने शैल्डन कोटरेल को शुन्य के स्कार पर एलबीडबल्यू कर चलता किया और वेस्टइंडीज़ की पुरी टीम 44.4 ओवर में 212 रन बना कर ऑल आउट हो गई। 213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही। इंग्लैंड का पहला विकेट 95 रन पर गिरा। जॉनी बेयरस्टो 45 रन बनाकर गैब्रिएल की गेंद पर ब्रेथवेट द्वारा कैच हो गए। क्रिस वोक्स 40 रन बनाकर गेब्रियल का ही शिकार बने। जो रूट एक छोर पर डटे रहे और इस विश्वकप का अपना दूसरा शतक पूरा करने में कामयाब रहे। इंग्लैंड ने 33.1 ओवर में ही 2 विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। ये इस विश्वकप में इंग्लैंड की तीसरी जीत है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

6 + 17 =

Most Popular

To Top