संसार

कज़ाखस्तान में नए राष्ट्रपति का चुनाव

कज़ाखस्तान में सोवियत युग के नेता नूरसुल्तान नजरबायेव के मार्च में पद से हटने के बाद कल हुए राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव, आज नतीजे आने की उम्मीद

कजाखस्‍तान के पूर्व राष्‍ट्रपति नूरसुल्‍तान नजरबायेव के उत्‍तराधिकारी कासिम जोमर्ट तोकायेव मतदान पूर्व सर्वेक्षणों में 70 प्रतिशत मतों से चुने गए हैं। सरकार समर्थित चुनाव विशेषज्ञ पब्‍लिक ओपीनियन के अनुसार 66 वर्षीय तोकायेव को 70 प्रतिशत से कुछ अधिक मत मिले हैं। उनके निकटतम प्रतिद्ंवद्वी अमीरझन कोसानोव ने लगभग 15 प्रतिशत मत हासिल किए। इसी दौरान विपक्ष के सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने मतदान का बहिष्‍कार करने का अनुरोध किया। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

16 − 13 =

Most Popular

To Top