जीवन शैली

योग को बढ़ावा देने के लिए दिए जाएंगे कुल 33 पुरस्कार

पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र भी मीडिया प्रतिष्ठानों को दिया जाएगा
21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है और इस मौके पर केंद्र सरकार ने योग दिवस पर कवरेज करने वाले 33 मीडिया समूहों को सम्मानित करने का फैसला किया है। 10 जून से 25 जून तक योग के प्रचार प्रसार को लेकर जो अभियान चलाएं जाएंगें उनके प्रसारण पर जूरी के फैसले के बाद ऐसे संस्थानों को सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोशिशों के चलते योग को नई वैश्विक पहचान मिली है तो ये दुनियाभर के लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बन रहा है। योग के प्रचार और प्रसार में मीडिया जगत का भी काफी अहम योगदान रहा है। ऐसे में सरकार ने मीडिया के उन प्रतिष्ठानों को सम्मानित करने का फैसला किया है, जो अपने अभियानों और सेवाओं के जरिए योग को आगे बढ़ा रहे हैं। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने ऐलान किया है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दौरान योग को बढ़ावा देनेवाले संस्थानों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान दिया जाएगा।योग से जुड़े इस सम्मान को पाने के लिए सभी 22 भारतीय भाषाओं के अलावा अंग्रेजी भाषा में काम करने वाले मीडिया प्रतिष्ठान भी पात्र होंगे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मुख्य कार्यक्रम इस बार रांची में है, जहां पीएम मोदी 30 हजार लोगों के साथ योग करेंगे। ऐसे में सरकार को ये उम्मीद भी है कि स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करनेवाले योग को देश और दुनिया के हर आम- ओ खास तक मीडिया के जरिए पहुंचाया जा सकेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

fifteen − fourteen =

Most Popular

To Top