चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सीनियर आई.ए.एस अधिकारी और अतिरिक्त मुख्य सचिव (खेलें) संजय कुमार की माता विना सहाए (85) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। परिवारिक सूत्रों के अनुसार श्रीमती विना ने संक्षिप्त बीमारी के बाद आज प्रात:काल पी.जी.आई में आखिरी सांस ली। वह अपने पीछे दो पुत्र और दो बेटियां छोड़ गए हैं। उनका संस्कार 10 जून, 2019 सोमवार को प्रात:काल 11 बजे, सैक्टर 25 के श्मशान घाट में होगा। मुख्यमंत्री ने दु:खी परिवार के साथ हमदर्दी जाहिर की है और इसको अपूर्णीय कमी बताया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति और ईश्वरीय आदेश को मानने के लिए परिवार को हौंसला प्रदान करने के लिए परमात्मा के आगे अरदास की।