संसार

पाकिस्तान में बड़ा सड़क हादसा, 4 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत, 7 घायल

कराची – पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला और चार बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, रविवार रात को एक ट्रक और एक वैन की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि वैन में सवार कम से कम 13 लोगों की जान चली जबकि सात अन्य घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।पुलिस ने बताया कि इस भयानक हादसे के शिकार लोगों में एक ही परिवार के पांच लोग भी शामिल हैं। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब रविवार रात एक वैन जोहब से क्वेटा की तरफ जा रही थी। हादसा अली खेल इलाके में हुआ।हादसे की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को जिला मुख्यालय किला सैफुल्लाह के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। स्थानीय पुलिस ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है और मामले की जांच की जा रही है।बता दें कि पाकिस्तान में सड़क हादसे अक्सर होते रहते हैं। लापरवाही से गाड़ी चलाने और सड़क खराब होने की वजह से यहां पर सड़क हादसे आम बात हो गई हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

19 − six =

Most Popular

To Top