प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की पहली ही बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। अब सभी किसानों को 6 हज़ार रुपये सलाना की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पहले 2 हेक्टेयर तक जमीन वाले किसानों को ही यह मदद मिलती थी जिसके तहत लगभग 12 करोड़ किसान आते थे। अब देश के सभी लगभग साढ़े 14 करोड़ किसान इसके दायरे में आएँगे जिनको करीब 87 हजार करोड़ रुपये की सलाना आर्थिक मदद सीधे तौर पर मिलेगी। इसके साथ ही 60 साल से ज्यादा उम्र के किसानों को हर महीने 3 हजार रुपये का पेंशन मिलेगा।
संसद का सत्र 17 जून से 26 जुलाई तक चलेगा। पहले दो दिन यानि कि 17 और 18 जून को लोकसभी के नए चुने गए सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। 19 जून को नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। 20 जून को राष्ट्रपति का संबोधन होगा। 4 जुलाई को आर्थिक सर्वेक्षण और 5 जुलाई को बजट पेश करने का कार्यक्रम है।