यह घटना कल दोपहर बाद वर्जीनिया बीच म्यूनिसिपल भवन में हुई जहां शहर के निर्माण कार्य, सार्वजनिक उपयोग और योजना विभाग मौजूद हैं
अमरीका के वर्जीनिया में एक सरकारी भवन में भीषण गोलीबारी में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और करीब 5 लोग घायल हो गये। यह घटना कल दोपहर बाद वर्जीनिया बीच म्यूनिसिपल भवन में हुई जहां शहर के निर्माण कार्य, सार्वजनिक उपयोग और योजना विभाग मौजूद हैं। अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध बंदूकधारी सार्वजनिक उपयोग विभाग का एक कर्मचारी हो सकता है। पुलिस की गोलीबारी में संदिग्ध की ही मौत हो गई।