भारत

राष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी को नियुक्त किया प्रधानमंत्री

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एनडीए संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी को शनिवार को प्रधानमंत्री नियुक्त करते हुए केंद्र में नई सरकार बनाने का न्योता दिया. राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मंत्रिपरिषद और शपथ ग्रहण की तिथि पर निर्णय करने के लिए भी कहा. नरेंद्र मोदी सरकार बनाने का दावा पेश करने राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे.

पीएम नरेंद्र मोदी ने बाद में राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में संवाददाताओं को बताया कि राष्ट्रपति ने उन्हें प्रधानमंत्री नियुक्त करते हुए नई सरकार का गठन करने को कहा है. उन्होंने कहा, ”भारत के लिए विश्व में काफी अवसर हैं, सरकार उनका पूरा इस्तेमाल करने के लिए काम करेगी और एक पल के लिए भी आराम नहीं करेगी. नई सरकार उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी.”

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने मोदी को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है. इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि वह उन्हें उन अन्य सदस्यों के नाम सुझाएं, जिन्हें केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों के तौर पर नियुक्त किया जाना है. राष्ट्रपति ने मोदी से साथ ही यह भी कहा कि वह राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तिथि और समय भी बताएं.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

12 − one =

Most Popular

To Top