मनोरंजन

हिना खान ने दिखाई लाल चूड़े की झलक

हिना खान इन दिनों अपने हेक्टिक शेड्यूल के बीच माथापच्ची कर रही है। बीती रात ही हिना दिल्ली से मुंबई लौटी है और जल्द ही वह कान्स फेस्टिवल में हिस्सा लेने भी जाएंगी। फिलहाल तो हिना द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। हिना ने कुछ घंटे पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर को साझा किया था, जिसमें उनके हाथों में लाल रंग का चूड़ा नजर आ रहा था।हिना ने जैसे ही इस तस्वीर को शेयर किया, सोशल मीडिया पर इन्हें वायरल होने में जरा भी देरी नहीं लगी। कुछ लोग तो ये भी कहने लगे कि आखिर हिना ने लाल चूड़े की झलक क्यों दिखाई ? क्या वह शादी कर रही है?वैसे अगर आप भी सोच रहे है कि हिना शादी करने का मन बना रही है तो आप गलत है। हिना ने ये तस्वीर अपने नए एलबम रांझणा के सेट से शेयर की थी। इस एलबम की शूटिंग के लिए ही हिना दिल्ली आई थी और तीन दिन के शेड्यूल में उन्होंने इसके शूट को भी पूरा कर लिया। दिलचस्प बात यह है कि हिना इस एलबम में अपने बेस्टफ्रेंड प्रियांक शर्मा के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी।हिना इन दिनों एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिंदगी के की कोमोलिका बनकर कहर बरसा रही है। हिना की एंट्री के बाद से ही इस सीरियल की टीआरपी में जबरदस्त उछाल देखने को मिली है। बात की जाए इस साल के 18 वें हफ्ते की तो ये सीरियल टीआरपी लिस्ट की टॉप 10 लिस्ट में शामिल है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

19 + twelve =

Most Popular

To Top