संसार

नाइजर की राजधानी नियामे में एक टैंकर ट्रक में धमाका, 58 लोगों की मौत

नाइजर की राजधानी नियामे में एक टैंकर ट्रक में धमाका होने से 58 लोगों की मौत हो गई।ट्रक पलटने के बाद भारी भीड़ उसमें से लीक हो रहे तेल को जमा करने लग गई, उसी समय उसमें धमाका हो गया। अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास हुए धमाके से जले हुए ट्रक के टुकड़े, मोटरसाइकिलें और मलबा सड़क पर फैल गए।आग लगने से आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा।  नाइजर के राष्ट्रपति मोहम्मदोउ इस्सोफोउ ने राजधानी में अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हाल चाल जाना।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

19 − 12 =

Most Popular

To Top