भारत

राजीव गांधी के लिए प्रधानमंत्री का बयान दु:खद: शीला दीक्षित

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर दिए गए पीएम मोदी के बयान को कांग्रेस ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. प्रधानमंत्री ने चुनावी रैली के दौरान राजीव गांधी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. भाजपा ने प्रधानमंत्री के बयान का बचाव किया है.पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर दिए पीएम मोदी के बयान पर अब घमासान छिड़ गया है. कांग्रेस ने एक प्रेस वार्ता कर राजीव गांधी के ख़िलाफ़ प्रधानमंत्री के बयान को दुःखद करार दिया है. कांग्रेस नेता शीला दीक्षित ने कहा कि प्रधानमंत्री के बयान से लोग आहत हुए हैं.पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रैली में राहुल गांधी के दिवंगत पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि ”आपके पिताजी को आपके राज दरबारियों ने गाजे-बाजे के साथ मिस्टर क्लीन बना दिया था. लेकिन देखते ही देखते भ्रष्टाचारी नंबर वन के रूप में उनका जीवनकाल समाप्त हो गया.”

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 × one =

Most Popular

To Top