कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी के वाराणसी में भाषण और 26 अप्रैल को आजतक को दिए इंटरव्यू को लेकर शिकायत की थी निर्वाचन आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके भाषणों को लेकर तीन मामलों में क्लीन चिट दे दी है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी के वाराणसी में भाषण और 26 अप्रैल को आजतक को दिए इंटरव्यू को लेकर शिकायत की थी। इसके अलावा महाराष्ट्र के नांदेड़ में प्रधानमंत्री मोदी पर चुनाव रैली में आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत हुई थी। तीनों ही मामलों में चुनाव आयोग ने क्लीन चिट दी है।कांग्रेस ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ 22 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत की थी। इस मामले में भी चुनाव आयोग ने अमित शाह को क्लीन चिट दिया है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर 23 अप्रैल को मध्यप्रदेश के शाहडोल में आचार संहिता उल्लंघन करने का आरोप लगा था। इस मामले में राहुल गांधी को 1 मई को नोटिस जारी हुआ, जिसका जवाब उन्हें 48 घंटे में देना था। राहुल ने चुनाव आयोग से वक्त मांगा था। अब चुनाव आयोग ने राहुल को 7 मई तक का समय जवाब दाखिल करने के लिए दिया है।