खेल

प्रणॉय कुमार न्यूजीलैंड ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे

भारत के एचएस प्रणॉय ने न्यूजीलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नमेंट के पुरुष एकल क्वॉर्टर फाइनल में जगह बना ली है।प्रणॉय ने टॉमी सुगियार्तो को सीधे गेमों में हराने में सफलता पाई।गैरवरीय प्रणॉय ने दूसरे वरीय सुगियार्तो को सिर्फ 37 मिनट में 21-14, 21-12 से हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई जहां उनका सामना जापान के पांचवें वरीय केंता सुनेयामा से होगा।दुनिया के 26वें नंबर के खिलाड़ी प्रणॉय का दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी सुगियार्तो के खिलाफ यह पहला मैच था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

1 × 4 =

Most Popular

To Top