संसार

स्पेन में आम चुनाव के लिए मतदान

स्पेन में रविवार को आम चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ। स्पेन से अलग होने के कैटलोनिया के असफल प्रयास के बाद से राजनीतिक माहौल जटिल हो गया है।अब तक इन चुनावों की सबसे नई बात धुर दक्षिणपंथी पार्टी वोक्स का उदय होना है, जिसने दक्षिणी अंदलूसिया में दिसंबर में हुए क्षेत्रीय चुनावों के बाद से अपनी पहचान बनाई है और यह राष्ट्रीय संसद में पहली बार प्रवेश करने के लिए जुटी है। देश के जनमत सर्वेक्षणों के मुताबिक, यहां के निवर्तमान समाजवादी प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज जीत सकते हैं.कई सर्वेक्षणों के मुताबित अपने दम पर शासन चलाने के लिए धानमंत्री पेड्रो सांचेज को आवश्यक बहुमत मिलता नहीं दिख रही है। इसका मतलब है कि उन्हें नयी राजनीतिक परिस्थितियों में गठबंधन करने की जरुरत पड़ सकती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

17 − fifteen =

Most Popular

To Top