एयर इंडिया के सर्वर में खराबी के बाद दुनियाभर में उड़ानें हुई प्रभावित एयर इंडिया का सर्वर अब ठीक कर दिया गया। एयरलाइन के सीएमडी अश्विनी लोहानी ने यह जानकारी दी। शनिवार सुबह 3.30 बजे सर्वर डाउन हुआ था। इससे दुनियाभर में उड़ानें प्रभावित हुईं। एयर इंडिया यात्रियों को बोर्डिंग पास जारी नहीं कर पा रही थी। फ्लाइट्स में देरी से यात्रियों को हुई परेशानी के लिए एयरलाइन ने माफी मांगी है। पिछले साल 23 जून को भी एयरलाइन के चेक-इन सॉफ्टवेयर में इस तरह की तकनीकी दिक्कत आई थी। इससे 25 घरेलू उड़ानों में देरी हुई थी। एयरलाइन के सीएमडी अश्विनी लोहानी ने कहा कि आज शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी।