खेल

एशियन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचे भारतीय बॉक्सर सतीश कुमार

भारतीय बॉक्सर सतीश कुमार ने 91 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में कोरियन बॉक्सर को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।बैंकॉक में चल रही एशियन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में भारतीय बॉक्सर सतीश कुमार ने 91 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में कोरियन बॉक्सर को हराकर फाइनल में जगह पक्की की। शिवा थापा और सरिता देवी ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाते हुए पदक पक्का कर लिया है।भारत की निखत जरीन ने दो बार की वर्ल्ड चैम्पियन को हराकर उलटफेर किया। निखत जरीन ने 51 किग्रा भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में दो बार की वर्ल्ड चैम्पियन नाजयाम कैजईबे को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब भारत के सात पुरुष और छह महिला मुक्केबाज इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बना चुके हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

19 + one =

Most Popular

To Top