चुनाव आयोग ने एक विवादित टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता व पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर 72 घंटे के लिए चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगा दिया है।चुनाव आयोग ने एक विवादित टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता व पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर 72 घंटे के लिए चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध आज सुबह 10 बजे से प्रभावी होगा। सिद्धू ने बिहार के कटिहार जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को हराना है तो सभी मुस्लिम मतदाताओं को एकजुट होकर वोट करना होगा। भारतीय जनता पार्टी ने सिद्धू के इस बयान की निंदा करते हुए चुनाव आयोग से भी इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।