संसार

श्रीलंका: सिलसिलेवार भीषण बम धमाकों में 190 लोगों की मौत

सिलसिलेवार 8 भीषण बम धमाकों के बाद श्रीलंका में लगाया गया कर्फ्यू, धमाके में करीब 190 की मौत, सैकड़ों घायल, मरने वालों में 3 भारतीय भी शामिल, राजधानी कोलंबो के 3 पांच सितारा होटलों और 3 गिरजाघरों को निशाना बनया कर किया हमला, अबतक 7 संदिग्ध गिरफ्तार।श्रीलंका की राजधानी कोलंबो ईस्टर प्रार्थनासभा के दौरान धमाकों से दहल गई। श्रीलंका में तीन चर्च समेत कुल 8 जगहों पर हुए धमाके में कम से कम 190 लोगों की मौत हो गई है जबकि सैकड़ों घायल है। मरने वालों में 3 भारतीय भी शामिल हैं। 9 से अधिक विदेशी नागरिकों के भी मारे जाने की खबर है। पहला धमाका कोलंबो में सैंट एंटनी चर्च और दूसरा धमाका राजधानी के बाहर नेगोम्बो कस्बे के सेबेस्टियन चर्च में हुआ। वहीं तीसरा धमाका पूर्वी शहर बाट्टिकालोआ के चर्च में हुआ।इसके अलावा जिन होटलों को निशाना बनाया गया है, उनमें द शांगरीला, द सिनामॉन ग्रैंड और द किग्सबरी शामिल हैं। ईस्‍टर के चलते चर्च में बड़ी संख्‍या में लोग मौजूद थे। धमाका उस वक्त हुआ जब चर्च में ईस्‍टर की प्रार्थनासभा चल रही थी। खबरों के मुताबिक, बट्टिकलोबा, नैगोंबो और कोलंबो के चर्च और होटल शांगरी ला समेत 8 जगहों पर ब्लास्ट हुआ। अधिकारियों के मुताबिक श्रीलंका में हुआ सातवां और आठवां विस्फोट आत्मघाती था।इस धमाके में 3 लोग मारे गए। घायलों और मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक किसी आतंकी संगठन ने कोलंबो बम धमाकों की जिम्मेदारी नहीं ली है। ब्लास्ट के बाद श्रीलंका सरकार ने सोशल मीडिया और मैसेजिंग सर्विस पर लगाई पाबंदी।सरकार ने रात में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। धमाकों के बाद राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने धमाकों पर शोक जताया है और लोगों से शांति की अपील की है। प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने भी आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए लोगो से शांति की अपील की है। आतंकी हमले के बाद श्रीलंकाई कैबिनेट  आपात बैठक बुलाकर स्थिति पर चर्चा कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

12 + 18 =

Most Popular

To Top