व्यापार

जेट एयरवेज ने टाली अपनी हड़ताल

जेट एयरवेज ने टाली अपनी प्रस्तावित हड़ताल, पायलटों के संगठन नेशनल एवियटर्स गिल्ड ने ‘वेतन नहीं-तो काम नहीं’ के फैसले को कुछ वक्त के लिए टाला, मामले के समाधान और वित्तीय व्यवस्था को लेकर जेट प्रबंधन और ऋणदाताओं के बीच आज होगी अहम बैठक।जेट एयरवेज के पायलटों के संगठन नेशनल एवियटर्स गिल्ड ने ‘विमान नहीं उड़ाने’ के अपने फैसले को कुछ समय के लिए टाल दिया है। संगठन ने ऐसे समय में यह निर्णय किया है जब आज एयरलाइन के प्रबंधन की ऋणदाताओं के साथ बैठक होनी है। इससे पहले गिल्ड से जुड़े करीब 1,100 पायलटों ने ‘वेतन भुगतान नहीं होने की वजह से’ सोमवार यानी आज सुबह 10 बजे से विमान नहीं उड़ाने की घोषणा की थी। भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई में बैंकों का एक समूह इन दिनों जेट एयरवेज के प्रबंधन का काम देख रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

fifteen + 14 =

Most Popular

To Top