चंडीगढ़ – श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के शुभ मौके पर पंजाब लघु उद्योग और निर्यात निगम लिमटिड को यादगारी सिक्के उपलब्ध करवाने का काम सौंपा गया था।श्रीमती विन्नी महाजन, अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, पंजाब ने बताया कि पी.एस.आई.ई.सी. ने यादगारी सिक्कों डिज़ाइन और निर्माण तैयार करने के लिए ऐम.ऐम.टी.सी के साथ प्रबंध किये थे। उन्होंने बताया कि यह यादगारी सिक्के भारत और विदेश, दोनों स्थानों पर आम श्रद्धालुओं और आम जनता को उपलब्ध करवाए जाएंगे।इन यादगारी मैडलों की शुरुआत आज बैसाखी के विशेष मौके पर फूलकारी, इम्पोरियम, सैक्टर 17, चंडीगढ़ में भाई सुखदीप सिंह सिद्धू, महा प्रबंधक (निर्यात), पी.एस.आई.ई.सी द्वारा की गई।इस मौके पर श्री राहुल भंडारी, मैनेजिंग डायरैक्टर, पी.एस.आई.ई.सी ने बताया कि इन यादगारी मैडलों को ऐम.ऐम.टी.सी. से 999 शुद्धता के लिए सन्तोषजनक पैकिंग के साथ सोने और चांदी दोनों में तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि यह यादगारी सिक्के 24 कैरेट सोने में 5 और 10 ग्राम (999 शुद्धता) और 50 ग्राम शुद्ध चांदी (999 शुद्धता) में उपलब्ध होंगे। उन्होंने आगे बताया कि 5 ग्राम सोना (999 शुद्धता) की बिक्री कीमत 18,500/-, 10 ग्राम सोना (999 शुद्धता) की बिक्री कीमत 37,000/- और 50 ग्राम चांदी (999 शुद्धता) की बिक्री कीमत 2900/- रुपए प्रति दर के साथ बेचा जायेगा।भाई सुखदीप सिंह सिद्धू, मुख्य प्रबंधक (निर्यात) ने बताया कि इन यादगारी मैडलों को चंडीगढ़, अमृतसर, पटियाला, दिल्ली और कोलकाता में स्थित पी.एस.आई.ई.सी के फूलकारी इम्पोरियमों के द्वारा बेचा जायेगा। उन्होंने बताया कि इन यादगारी मैडलों को ऐम.ऐम.टी.सी. के सभी भारत में स्थित रिटेल दुकानों पर भी बेचा जायेगा। उन्होंने बताया कि पी.एस.आई.ई.सी. श्रद्धालुओं और आम जनता को प्रमुख बैंकों और ई-कामर्स प्लेटफार्म के द्वारा भी इन मैडलों को उपलब्ध करवाने की दिशा में काम कर रहा है।बताने योग्य है कि पी.एस.आई.ई.सी. ने इससे पहले भी 300वें वार्षिक खालसा स्थापना दिवस के मौके पर यादगारी सिक्के जारी किये थे, जिनकी संसार भर में बड़े स्तर पर प्रशंसा हुई थी।इस मौके पर श्री एम.पी. सिंह, मुख्य महा प्रबंधक (एफ एंड ए), श्री पी.के. कटियाल, उप-महा प्रबंधक (एक्सपोर्ट), श्री एस.पी.एस. ढिल्लों, प्रबंधक (निर्यात), मिस जिज्ञासा नारंग, प्रबंधक (एम्पोरिया), श्री सचिन गोयल, प्रबंधक (एफ एंड ए), श्री अंकुर चौधरी, प्रबंधक (एस्टेट), श्री दीपक प्रबंधक और श्री दिनेश अरोड़ा मौजूद थे।