क्रिकेट

पुरानी शराब की तरह निखर रहे हैं CSK के ये दो स्टार खिलाड़ी – धौनी

चेन्नई – धौनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आइपीएल 2019 के अपने छठे मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया। मंगलवार को हुए इस मैच में यह चेन्नई की घरेलू मैदान पर चौथी जीत रही। चेन्नई ने अभी 6 मैचों में 5 में जीत दर्ज की है जबकि एक मैच हारी है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कोलकाता ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 3 विकेट खोकर 16 गेंदें शेष रहते ही यह मैच 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। फाफ के साथ केदार जाधव 8 रन बनाकर नाबाद लौटे। दीपक चाहर को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ मैच चुना गया। चाहर ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट झटके। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने स्पिनर हरभजन सिंह और इमरान ताहिर की तारीफ करते हुए उनकी तुलना पुरानी शराब से की है। धौनी ने कहा, ‘उनकी उम्र एक तरफ है। वे उस पुरानी शराब की तरह हैं, जो लगातार निखरती जा रही हैं।’ धोनी के कहा कि हरभजन और ताहिर ने अपने प्रदर्शन से यह साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर होती है। व्यक्ति अगर मेहनत करना चाहे, तो वह कुछ भी कर सकता है।CSK को अब अपना अगला मुकाबला गुरुवार यानी 11 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। केकेआर के खिलाफ मैच के बाद चेन्नई की टीम बुधवार सुबह ही जयपुर के लिए रवाना हो गई।आइपीएल का यह टूर्नामेंट खिलाड़ियों के लिए काफी थकावट भरा होता है। एक तरफ मैच का प्रेशर तो दूसरी तरफ लगातार एक शहर से दूसरे शहर जाना। इसी वजह से टूर्नामेंट के दौरान और बाद में खिलाड़ियों के लिए फिटनेस एक बड़ा मुद्दा बन जाती है।ऐसे ही चेन्नई सुपर किंग्स को जयपुर जाने से पहले फ्लाइट का इंतजार फर्श पर बैठकर करना पड़ा। CSK ने ऑफिशियल अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें माही और उनकी पत्नी साक्षी एयरपोर्ट के फर्श पर सो रहे हैं। धौनी ने भी खुद सोशल मीडिया पर अपनी सोई हुई फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा, ” आइपीएल की टाइमिंग के आदी होने के बाद अगर सुबह की फ्लाइट लेनी हो तो यही होता है।”

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

12 + 18 =

Most Popular

To Top