मनोरंजन

40 की उम्र में दिखा ग्लैमरस अवतार मैग्जीन के कवर पर छाईं विद्या बालन

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस के दिलों में राज कर रही है। फिल्मों के साथ-साथ वो अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में विद्या ने फेमिना मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।इन तस्वीरों में विद्या काफी हॉट लग रही है। तस्वीरों में वो फॉर्मल लुक में दिख रही हैं जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हर तस्वीर में विद्या अलग-अलग आउटफिट पहने हुए बेहद कातिलाना अंदाज के साथ मीडिया कैमरा को पोज दे रही हैं।वर्कफ्रंट की बात करें तो विद्या बालन की फिल्म ‘कथानायकुडु’ 9 जनवरी रिलीज हुई है। यह फिल्म आंध्र प्रदेश के सुपरस्टार और नेता एन टी रामाराव पर बनी है। लुक के साथ-साथ विद्या के एयरिंग भी काफी अट्रैक्टिव लग रहे हैं। हर पोज में विद्या का लेडी बॉस लुक दिख रहा है। भले ही विद्या 40 साल की हो चुकी है लेकिन फोटोशूट में उनकी बोल्डनेस देख उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल हो रहा है।इस फिल्म में विद्या बालन एनटीआर की पत्नी बसावतराकम का किरदार निभाती नजर आई थीं।विद्या परिणीता (2005), भूल भुलैया (2007), पा (2009), इश्किया (2010), द डर्टी पिक्चर (2011), कहानी (2012) समेत कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आखिरी बार उनको तुम्हारी सुलु (2017) में देखा गया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

seven − 4 =

Most Popular

To Top