हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 150 रन बनाए, दीपक हुड्डा ने 3 गेंद पर नाबाद 14 रन बनाए
इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण के 22वें मुकाबले में सोमवार रात किंग्स इलेवन पंजाब ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया। मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम पर पंजाब ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 150 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब ने 19.5 ओवर में 4 विकेट पर 151 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस जीत के साथ पंजाब की टीम अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई। उसने 6 मैच में 4 मैच जीते और 2 हारे हैं। अब उसके 8 अंक हैं। सनराइजर्स हैदराबाद 6 मैच में 3 जीत के साथ चौथे नंबर पर है।