रेड की कोचिंग में ऑस्ट्रेलिया की टीम दो बार चैम्पियंस ट्रॉफी जीत चुकी है
भारतीय पुरुष हॉकी टीम को 4 महीने बाद कोच मिल ही गया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ग्राहम रेड को टीम का कोच बनाया गया है। हरेंद्र सिंह को पिछले साल दिसंबर में हटा दिया गया था। उसके बाद से टीम के पास कोच नहीं था। रेड का कार्यकाल अगले साल के अंत तक होगा। हालांकि, प्रदर्शन के आधार पर इसे बढ़ाया भी जा सकता है।’भारतीय पुरुष हॉकी टीम का कोच बनना मेरे लिए सम्मान की बात’ रेड ने कहा, “भारतीय पुरुष हॉकी टीम का कोच बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। इस खेल में किसी अन्य देश का इतिहास ऐसा नहीं है जो भारत की तुलना कर सके। भारत विश्व हॉकी में सबसे रोमांचक और अटैकिंग खेल खेलने वाला देश रहा है। मुझे भी तेज और अटैकिंग हॉकी पसंद है। यह लगभग ऑस्ट्रेलियाई शैली से मिलता है।”