संसार

लीबिया में चल रहे संघर्ष में 21 की मौत, 27 घायल

संयुक्‍त राष्‍ट्र समर्थित लीबिया सरकार के अनुसार, लीबिया की राजधानी त्रिपोली के नज़दीक हुए संघर्ष में अबतक 21 की लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 27 लोग घायल है।संयुक्‍त राष्‍ट्र समर्थित लीबिया सरकार ने कहा है कि राजधानी त्रिपोली के नज़दीक हुए संघर्ष में 21 लोग मारे गए और 27 घायल हो गए हैं। घायल नागरिकों को वहां से निकालने के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र ने दो घंटे के युद्ध विराम का आह्वान किया था। विद्रोही गुट जनरल खलीफा हफ्तार के नेतृत्‍व में विद्रोही गुट राजधानी त्रिपोली पर कब्‍जे के लिए आगे बढ़ रहे हैं।प्रधानमंत्री फायेज़ अल सिर्राज ने विद्रोहियों पर तख्‍़ता पलट के प्रयास का आरोप लगाते हुए कहा है कि विद्रोहियों का सैन्य बलों से सामना होगा। लीबिया में ख़राब होते सुरक्षा हालात के बीच अंतरराष्‍ट्रीय सेनाओं ने अपने जवानों को वहां से निकालने का काम शुरू कर दिया है।इस बीच अफ्रीका में अमरीकी सेना के कमांडर ने कहा है कि लीबिया में बढ़ती हिंसा के बीच अमरीका ने अपनी एक टुकड़ी को स्‍थानांतरित कर दिया है। अफ्रीका के लिए अमरीकी सैन्‍य दस्ते के प्रमुख थॉमस वॉल्‍डहाउज़र ने कहा कि लीबिया में सुरक्षा हालात तेज़ी से बिगड़ते जा रहे हैं जिसकी वजह से परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा पाना मुश्किल हो रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

4 − one =

Most Popular

To Top