मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने भी परिवार से की हमदर्दी व्यक्त
चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने ‘स्पोकसमैन’ समाचार-पत्र के चीफ़ फोटोग्राफर संतोख सिंह की पत्नी बलविन्दर कौर के निधन पर दु:ख का प्रगटावा किया है जो लम्बी बीमारी के पश्चात रविवार की सायं यहां अपने निवास पर चल बसे। वह 68 वर्षों के थे जो अपने पीछे पति, पुत्र और बेटी छोड़ गए हैं।एक शौक संदेश में मुख्यमंत्री ने दु:ख की इस घड़ी में पारिवारिक सदस्यों और सगे -संबंधियों से दिली हमदर्दी ज़ाहिर करते हुये परमात्मा के समक्ष उनको यह ईश्वरीय आदेश मानने का हौंसला प्रदान करने और दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास देने के लिए अरदास की। इसी दौरान मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने भी बलविन्दर कौर के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुये परिवार से सहानुभूति ज़ाहिर की।