अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, कि अमेरिका-चीन के बीच व्यापार वार्ता बहुत अच्छी तरह आगे बढ़ रही है इसको लेकर समझौता अगले 4 हफ्तों में हो सकता है।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता बहुत अच्छी तरह आगे बढ़ रही है और अगले चार हफ्तों में चीन के साथ व्यापार समझौता हो सकता है चीन और अमेरिका के बीच वैश्विक बाजार में एक महीने से चल रहे व्यापार युद्ध को समाप्त करने के लिए गहन वार्ता जारी है। वाशिंगटन चीन की आर्थिक और व्यापारिक नीतियों में बदलाव लाना चाहता है जबकि बीजिंग चाहता है कि ट्रम्प चीनी सामान पर महंगे प्रतिबंध हटाए। इस बीच हांलाकि ट्रंप ने कहा कि जितनी राशि अमेरिकाए चीन और रूस हथियारों पर खर्च करते हैं उस राशि को विश्व में शांति बनाए रखने के दीर्घकालीन उपायों पर खर्च किया जा सकता है।