संसार

थेरेसा मे : ब्रेग्ज़िट डील पास होने पर छोड़ दूंगी कुर्सी

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने कहा, ब्रेग्ज़िट डील पास होने पर छोड़़ देंगी कुर्सी। हाउस ऑफ कॉमन्स में ब्रेग्ज़िट प्लान पर आठ संभावित विकल्पों पर हुआ मतदान। किसी भी विकल्प को नहीं मिला बहुमत।

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने टोरी सांसदों से वादा किया है कि यदि उन्होंने यूरोपीय यूनियन से अलग होने के लिए ब्रेग्ज़िट डील का समर्थन किया तो वे अपनी कुर्सी छोड़ देंगी। हाउस ऑफ कॉमन्स में प्रधानमंत्री थेरेसा मे के ब्रेग्ज़िट प्लान पर आठ संभावित विकल्पों के ख़िलाफ़ वोटिंग हुई है। किसी भी विकल्प को मतदान के दौरान बहुमत हासिल नहीं हुआ।

ब्रितानी प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें मालूम है कि टोरी सांसद ये नहीं चाहते हैं कि ब्रेग्ज़िट डील में अगले दौर के समझौते के लिए नेतृत्व उनके हाथ में हो। इसलिए उन्होंने ये घोषणा की है। हांलाकि उन्होंने प्रधानमंत्री का पद छोड़ने की तारीख़ के बारे में कुछ नहीं कहा।

वैसे तो ब्रिटेन को 29 मार्च तक यूरोपीय संघ से अलग होना था, लेकिन यूरोपीय संघ ने इसे 12 अप्रैल तक के लिए टाल दिया था। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से ब्रिटेन का यह सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक और आर्थिक कदम है। इस समय वहां के सहयोगियों और निवेशकों के बीच अनिचयतता की स्थिति बनी हुई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

6 + nineteen =

Most Popular

To Top