भारत

लोकसभा चुनाव 2019: दूसरे चरण के लिए नामांकन ख़त्म

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की 97 सीटों के लिए नामांकन का काम मंगलवार को ख़त्म हो गया. इस चरण में 18 अप्रैल को 13 राज्यों में मतदान होना है, जहां तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर मतदान होना है. ओडिशा विधानसभा की 35 सीटों पर भी इसी दिन मतदान होगा.

दूसरे चरण के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने सबसे ज्यादा उम्मीदवारों की घोषणा की है. ख़ास बात है कि इस चरण में तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर वोटिंग होगी. इसके अलावा इस चरण में महाराष्ट्र की 10, उत्तर प्रदेश की 8, असम, बिहार और ओडिशा की 5-5 सीटें, ओडिशा विधानसभा के लिए भी दूसरे चरण में 35 सीटों पर मतदान होगा.

प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक ने हिंजली सीट से अपना नामांकन सोमवार को ही दाखिल कर दिया है, जहां दूसरे चरण में मतदान होना है.

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की तीन-तीन लोकसभा सीटें, जम्मू और कश्मीर में 2-2 सीटें और मणिपुर, त्रिपुरा और पुडुच्चेरी की एक-एक सीट सीट शामिल है. जहां नामांकन पत्रों की जांच 27 मार्च को होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 29 मार्च है.

उडुपी-चिकमगलुरु लोकसभा सीट के लिए मंगलवार को शोभा करंदलाजे ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों में से 18 अप्रैल को दूसरे चरण में 14 सीटों पर मतदान होना है.

इससे पहले सोमवार को ही तमाम विवादों के बीच जेडीएस के एचडी देवेगौड़ा ने तुमकुर सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया था.

तमिलनाडु की सभी 39 लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण में ही मतदान होना है, जहां मंगलवार को तमाम दिग्गजों के अलावा डीएमके प्रत्याशी दयानिधि मारन ने सेंट्रल चेन्नई से अपना नामांकन भरा.

गौरतलब है कि सोमवार की शाम को पहले चरण के नामांकन का आखिरी दिन था. जबकि पहले चरण के नामांकन की जांच का मंगलवार को आखिरी दिन था.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

five × five =

Most Popular

To Top