मनोरंजन

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया: रोकी जाए फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी’ की रिलीज

चुनाव के दौरान किसी भी तरह से वोटर्स को प्रभावित करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। इसलिए जो इस तरह की फिल्में रिलीज होने वाली हैं उनकी रिलीज फिलहाल रोकने को लेकर इलेक्शन कमिश्नर ऑफ इंडिया को मांग की गई है। इसे लेकर सोशल एक्टिविस्ट मनोज जैन की तरफ से  इलेक्शन कमिश्नर ऑफ इंडिया को शिकायत की गई है। फिल्म को अप्रैल के पहले हफ्ते में रिलीज करने की प्लानिंग।

सोशल एक्टिविस्ट ने कहा-एेसी फिल्में वोटर्स को करती हैं प्रभावित। इसमें कहा गया है इस वक्त भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस लोगों को अपनी ओर झुकाने में लगी हुई हैं। इसी के चलते मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्ल्घंन किया जा रहा है। इस शिकायत में लिखा गया है कि इसी तरह की एक फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी की रिलीज अप्रैल महीने के पहले हफ्ते में किए जाने की प्लानिंग है लेकिन इसमें भी पार्टी विशेष का ही प्रोपगेंडा है और ये भी मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्ल्घंन है।

इसी तरह से वोटर्स को प्रभावित करने के लिए जनवरी में द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर फिल्म रिलीज हुई थी। इस बार अगर कोई भी पंफलेट चुनाव प्रचार के लिए प्रिंट करवाया गया सामान बिना प्रिंटर और पब्लिशर्ज के नाम के छपता है तो इस तरह के पंफलेट या बाकी सामान प्रिंट करने वाली प्रिंटिंग प्रेस का लाइसेंस चंडीगढ़ प्रशासन रद्द करेगा। इसको लेकर डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर कम डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट व डीसी मनदीप सिंह बराड़ की तरफ से निर्देश जारी किए हैं।

इसमें सभी प्रिंटिंग प्रेस और प्राइवेट प्रिंटर्स ओनर्स को निर्देश दिए गए हैं कि जो भी चुनाव को लेकर प्रिंटिंग के लिए उनके पास कागज या पंफलेट वगैरह आते हैं तो उसमें प्रिंटर का नाम जरूर होना चाहिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 × 3 =

Most Popular

To Top