जीवन शैली

वर्ल्ड टीबी डे के मौके पर दिल्ली में कार्यक्रम का आयोजन

वर्ष 1882 में क्षय रोग यानि टीबी के जीवाणु की खोज करने वाले डॉ रॉबर्ट कोच की स्‍मृति में हर साल 24 मार्च को ‘विश्‍व क्षय रोग दिवस’ मनाया जाता है. इस वर्ष विश्‍व क्षय रोग दिवस का घोष वाक्‍य रखा गया है ‘इट्स टाइम’ यानि यही समय है.

वर्ल्ड टीबी डे के मौके पर दिल्ली में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 2025 तक क्षय रोग के उन्‍मूलन की अपनी प्रतिबद्धता और इरादों को दोहराया गया है. इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की सचिव प्रीति सूदन ने टीबी उन्मूलन के लिए लोगों को शपथ भी दिलाई. उन्होंने आशा जताई कि देश जीतेगा और टीबी हारेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व टीबी दिवस पर ट्वीट संदेश साझा करते हुए कहा, “विश्व तपेदिक दिवस पर हम तपेदिक मुक्त समाज सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं. इससे गरीबों का बहुत फायदा होगा. सही और पूर्ण उपचार टीबी के खिलाफ लड़ाई जीतने की कुंजी है. मैं टीबी मुक्त आंदोलन को मजबूत करने वाले लोगों और संगठनों को भी सलाम करता हूं. 2030 के वैश्विक लक्ष्य से 5 साल पहले 2025 तक भारत सरकार और विभिन्न राज्य सरकारें भारत को टीबी मुक्त बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं. केंद्र के टीबी मुक्त भारत अभियान और आयुष्मान भारत जैसे प्रयास स्वास्थ्य मानकों में सुधार कर रहे हैं और टीबी रोगियों को सहायता प्रदान कर रहे हैं.”

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

4 × 5 =

Most Popular

To Top