विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान के सिंध में दो हिंदू
लड़़कियों के अपहरण पर जताई चिंता, इस्लामाबाद स्थित भारतीय दूतावास से
मांगी रिपोर्ट
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान के
सिंध प्रांत में दो नाबालिग हिंदू बहनों के अगवा करने के मामले की जानकारी
मांगी है। सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग से इसकी
रिपोर्ट मांगी है। सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया, ”मैंने भारतीय उच्चायोग से
इस बारे में रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है।” होली की शाम सिंध की दो बहनों
का अपहरण हुआ, जिनमें से एक की उम्र 15 और दूसरी की 13 साल बताई जा रही
है।
फवाद चौधरी के ट्वीट पर सुषमा ने कहा कि मैंने केवल रिपोर्ट ही
मांगी है और इसमें ही घबरा जाना आपके अपराधभाव को दिखाता है।” सिंध प्रांत
के घोटकी जिले में होली के दिन दो बहनों का अपरहण किया गया और उनका धर्म
परिवर्तन कराकर निकाह करवा दिया गया था। घटना के विरोध के बाद पुलिस ने
एफआईआर दर्ज कर ली है। इस घटना के विरोध में किए गए प्रदर्शन में दोनों
बहनों के पिता भी शामिल हुए थे।