लोकसभा चुनाव में बिहार की बेगूसराय सीट से दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है. यहां बीजेपी के फायरब्रैंड नेता गिरिराज सिंह के मुकाबले जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार मैदान में उतरेंगे.
कन्हैया कुमार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के टिकट से बेगूसराय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. हालांकि महागठबंधन ने बेगूसराय से अपने उम्मीदवार भी मैदान में उतार दिए हैं. ऐसे में इस बार बेगूसराय में त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिलेगा.