सैफ फुटबॉल कप में भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने इतिहास रचते हुए
मेजबान नेपाल को 3-1 से हराकर लगातार पांचवीं बार खिताब अपने नाम करने में
सफलता हासिल कर ली है.
नेपाल के बिराट नगर के शहीद रंगशाला
स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन खेल का
परिचय दिया और खिताब को जीत कर ही दम लिया.
भारत की तरफ से डालमिया
छिब्बर, ग्रेस डेंगमई और अंजु तमांग गोल दागने में सफल रहीं, जबकि नेपाल की
तरफ से सबित्रा भंडारी एक मात्र स्कोरर रहीं.
गौरतलब है कि पिछली बार 2016 में भारत ने बांग्लादेश को 3-1 से हराकर ट्रॉफी जीती थी.