संसार

अमेरिका ने गोलन पहाड़ियों को इसराइल के इलाके के रूप में दी मान्यता

अमेरिका ने गोलन पहाड़ियों को इसराइल के इलाक़े के रूप में मान्यता दे दी है. सीरिया के साथ युद्ध के दौरान 1967 में इसराइल ने गोलन पहाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया था. तभी से दोनों देशों के बीच इस इलाक़े को लेकर विवाद चला आ रहा है.

राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि ये पठार इसराइल और क्षेत्र की स्थिरता के लिए रणनीतिक और सुरक्षा के लिहाज़ से बेहद अहम है. इसराइल ने 1981 में इस इलाक़े पर अपना दावा बताते हुए गोलन पहाड़ियों में अपना प्रशासन और क़ानून लागू किया था, लेकिन दुनियाभर के देशों ने इसे मान्यता नहीं दी थी.

सीरिया लगातार इस इलाक़े को वापस पाने के लिए कोशिशें कर रहा है. इसराइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने गोलन पहाड़ियों को इसराइली इलाक़े के रूप में मान्यता देने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का शुक्रिया अदा किया है.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

nine − 1 =

Most Popular

To Top