संसार

चीन में केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 47 लोगों की मौत

पूर्वी चीन में एक केमिकल विस्फोट में 47 लोगों की मौत हो गई है, जबकि हादसे में 640 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

यह विस्फोट येनचंग शहर में तियानजियाई केमिकल के एक संयंत्र में गुरुवार को हुआ इस फैक्ट्री में उर्वरक बनाने का काम होता है, चीनी सरकारी टीवी के मुताबिक फैक्ट्री में लगी आग पर शुक्रवार को काबू पा लिया गया.

न्यूज़ एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक करीब 640 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों के मुताबिक विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कुछ दूरी पर स्थित इमारतें भी इसकी जद में आ गईं. चीन में अक्सर खराब सुरक्षा मानकों के कारण फैक्ट्री में आग पकड़ने से लेकर खदानों में हादसे तक के मामले सामने आते रहे हैं.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

eleven − 1 =

Most Popular

To Top