चंडीगढ – भारतीय चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव के मद्देनजऱ पंजाब पुलिस के आई.पी.एस. अधिकारी श्री आर.एन ढोके ए.डी.जी.पी. को चुनाव सम्बन्धी पंजाब पुलिस का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब डा. एस करुणा राजू ने बताया कि श्री ढोके की नियुक्ति सम्बन्धी चुनाव आयोग द्वारा हुक्म जारी कर दिए गए हैं और इस सम्बन्धी राज्य सरकार को पत्र भेज दिया गया है। यहाँ यह बताने योग्य है कि पंजाब पुलिस नोडल अधिकारी (चुनाव) के तौर पर पहले श्री वी.के. भावरा सेवा निभा रहे थे।