प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ऑडियो ब्रिज के ज़रिए देशभर के
25 लाख चौकीदारों से संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री 31 मार्च को ‘मैं भी
चौकीदार’ अभियान से जुड़ने वाले लोगों से भी संवाद करेंगे।
प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी आज होली की पूर्व संध्या पर ऑडियो ब्रिज के जरिये देश भर
के लगभग 25 लाख चौकीदारों को संबोधित करेंगे एवं उनके साथ होली के रंग साझा
करेंगे। यह मैं भी चौकीदार (#MainBhiChowkidaar) अभियान के अंतर्गत की गई
पहल की श्रृंखला का एक हिस्सा है।
बीजेपी ने कहा है कि इसी क्रम
में पीएम मोदी 31 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के करीब 500
स्थानों पर उन “चौकीदारों” से बात करेंगे जो “मैं भी चौकीदार” अभियान से
जुड़े हैं।