कतर में होने वाले फीफा विश्व कप में 32 के बजाय 48 टीमें
हिस्सा ले सकती हैं। जिसके लिए आज फुटबॉल विश्व कप से जुड़े कतर के
अधिकारियों की मियामी में फीफा की गर्विनिंग काउंसिल से मुलाकात होनी है।
कतर
में होने वाली अगले फीफा विश्व कप में 32 टीमों के बजाय 48 टीमें हिस्सा
ले सकती है इसके लिए आज फुटबॉल विश्व कप से जुड़े कतर के अधिकारियों की
मियामी में मुलाकात फीफा की गर्विनिंग काउंसिल से होनी है। इससे पहले रूस
में खेले गए जिसके बाद ही यह तय हो पाएगा कि अगले विश्व कप में टीमों की
संख्या कितनी बढाई जाए। अगला फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप कतर में 2022 में होना
है। और अनुमान लगाया ज रहा है कि इसमें 48 टीमें शामिल हो सकती हैं। फिलहाल
वर्ल्ड कप में 32 टीमों के हिसाब से कार्यक्रम तैयार किया गया है।
फीफा-2022 में 48 टीमों के खेलने पर अंतिम फैसला फीफा की जून में होने वाली
बैठक में होगा।
फीफा बढ़ी हुई टीमों के लिए बहरीन, कुवैत, ओमान,
सऊदी अरब और यूएई में नए स्टेडियम की तलाश भी शुरू कर चुका है। हालांकि,
कतर से ही इन देशों से बात करने के लिए कहा गया है। टूर्नामेंट के मुकाबले
कतर के आठ स्टेडियम में होने हैं। जिन पांच देशों में स्टेडियम खोजे जा रहे
हैं उसकी दर्शक क्षमता कम से कम 40 हजार होनी चाहिए। 10 स्टेडियम में 48
टीमों का मुकाबला कराया जा सकता है।
फीफा वर्ल्ड कप में खेलने वाली
टीमों की संख्या बढ़ने से आयोजकों को करीब 2800 करोड़ रुपए का फायदा होगा।
इसमें से 1100 करोड़ रुपए स्पांसर से और लगभग 850 करोड़ रुपए ब्रॉडकास्टिंग
से मिलेंगे। इसके अलावा 627 करोड़ रुपए मैच के टिकट की बिक्री से भी मिलने
की संभावना है।