भारत

विपक्ष के 21 दलों की याचिका पर 25 मार्च को सुनवाई

विपक्ष के 21 दलों की याचिका पर सुनवाई करते हुए लोकसभा चुनाव से पहले सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी करते हुए दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है.

विपक्ष की याचिका में मांग की गई थी कि चुनाव आयोग को चुनाव परिणाम की घोषणा से पहले ईवीएम के 50 फीसदी परिणामों का VVPAT से मिलान करे. मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा है कि 25 मार्च को होने वाली अगली सुनवाई में चुनाव आयोग का एक वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हो.

टीडीपी, कांग्रेस, एनसीपी, वामपंथी पार्टियां, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी सहित 21 विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

one × 4 =

Most Popular

To Top