भारत

‘मोदी है तो मुमकिन है’ होगा 2019 के चुनावों के लिए बीजेपी का नारा

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि ‘मोदी है तो मुमकिन है’ 2019 के चुनावों के लिए बीजेपी का नारा होगा। उन्होंने ब्लॉग लिखकर सरकार की तारीफ करते हुए कहा नरेंद्र मोदी ने जटिल मामलों पर स्पष्टता और दृढ़ता के साथ फौरन फैसला लेने की क्षमता दिखायी है।

ऐंजडा 2019 के अंतर्गत वित्तमंत्री अरूष जेटली ने अपने ब्लॉग में एनडीए सरकार के शासनकाल की प्रमुख उपलब्धियां को लोगो के सामने रखा। जेटली ने लिखा की मोदी सरकार ने ये साबित करके दिखाया है कि सर्जिकल स्ट्राइक 2016 और एयर स्ट्राइक 2019 में आतंकवाद जैसे खतरों से निपटने के लिए काफी नहीं है। सरकार अपरंपरागत तरीकों के जरिए इच्छानुरुप आतंकवादियों की पनाहों पर प्रहार कर सकती है।

एजेंडा 2019 के तहत वित्त मंत्री अरुण जेटली ने चौथा ब्लॉग, “मोदी है तो मुमकीन है” लिखा है। अपने ब्लॉग उन्होंने लिखा कि ……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले पांच सालों में बिना थके और बिना रुके चौबीसों घंटे कार्य करके दिखाया है। वित मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री लक्ष्य का निर्धारण ही उसे हासिल करने के लिए करते है। भारत में अब उनकी छवि ही एक कार्यशील प्रधानमंत्री की बन गई है। दुनिया भर में भारत के पर्यवक्षेकों ने उनकी त्वरित निर्णय लेने और लागू करने की गति पर आश्चर्य प्रकट किया है। यही वजह है कि बीजेपी ने आनेवाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रभावी स्लोगन, ‘मोदी है तो मुमकीन है’ को प्रमुखता से तरजीह दी है।

वित्त मंत्री ने बिंदुवार ढंग से कारण देकर बताया है कि क्यों ये स्लोगन, ‘मोदी है तो मुमकीन है’ सही है।
एनडीए सरकार के शासनकाल में कुछ प्रमुख उपलब्धियां है……

— पिछले पांच सालों में न तो प्रत्यक्ष और न ही अप्रत्यक्ष कर में वृद्धि हुई है

— पिछले 20 महीने के दौरान जीएसटी – वस्तु एवं विनिमय प्रणाली कर को सुगमता के साथ लागू किया गया है

— भारत दुनिया भर में सबसे लंबे राजमार्ग विकसित करनेवाला देश बना है

— 99 प्रतिशत ग्रामीण घर स्वच्छता से जुड़े है

— आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 50 करोड़ गरीब लोगों को 5 लाख रुपए तक इलाज की मुफ्त सुविधा को अस्पतालों में सुनिश्चित किया गया है

— प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत देश भर में करीब 35 करोड़ बैंक खाते खोले गए है

— आय सहायता के रुप में 12 करोड़ छोटे और मध्यम किसानों को सालाना 6000 रुपए की आथिक मदद मिली है

— प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने दुनिया को ये दिखाया है कि भारत में भी एक ईमानदार सरकार चलाना संभव है।

— इतिहास में पहली बार सार्वजनिक रोजगार और शैक्षिक संस्थानों में गैर-आरक्षित वर्गों के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण को लागू किया है।

— प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वक्त और समय के हिसाब से आतंकवाद के खिलाफ मुंहतोड़ जवाब देने की नई परिपाटी शुरु की है

— मोदी सरकार ने ये साबित करके दिखाया है कि सर्जिकल स्ट्राइक 2016 और एयर स्ट्राइक 2019 में आतंकवाद जैसे खतरों से निपटने के लिए काफी नहीं है। सरकार अपरंपरागत तरीकों के जरिए इच्छानुरुप आतंकवादियों की पनाहों पर प्रहार कर सकती है।   

भाजपा के लिए 2019 में लोकसभा का एजेंडा तय करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लिखा कि देश का ये चुनाव गवाह बनेगा जहां देश की जनता को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व, फैसले लेने का साहस, अखंडता और प्रदर्शन के पीछे खड़े होने और समर्थन देने का मौका मिलेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

twenty − 6 =

Most Popular

To Top